सोमवार, जून 23, 2025
होमWorldकिम जोंग की वापसी के एक दिन बाद ही नॉर्थ कोरिया और...

किम जोंग की वापसी के एक दिन बाद ही नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया की सीमा पर गोलीबारी

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के सामने आने के बाद दक्षिण कोरिया की सीमा पर गोलीबारी हुई है। आपको बता दें कि किम जोंग उन के स्वास्थ्य को लेकर तमाम अटकलों के बीच शनिवार को उनके स्वस्थ होने की खबर आई और उसके साथ ही तस्वीर भी सामने आई।

दक्षिण कोरिया का कहना है, कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने रविवार को दक्षिण कोरिया की सीमा सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की। इसके साथ ही सेना ने एक बयान में कहा कि, दक्षिण कोरिया ने इसके जवाब में चेतावनी देने के लिए दो राउंड गोलियां चलाई। हालांकि दक्षिण कोरिया का कहना है, कि इस गोलीबारी में दक्षिण कोरिया का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन शनिवार को करीब 20 दिन बाद सार्वजनिक तौर पर दिखे थे। इससे पहले उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी अटकले चल रही थी। उनके सार्वजनिक रूप से सबके सामने आने के एक दिन बाद ही रविवार को सीमा पर गोलीबारी की घटना हुई । 

कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार किम जोंग उन ने, इन सभी अटकलों के बाद पहली बार शनिवार को सेंचोन फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर फैक्ट्री में रिबन काटने की रस्म में भाग लिया। यह समारोह वर्ल्ड लेबर डे, मई दिवस के मौके पर शानदार तरीके से आयोजित किया गया था।

2011 में सत्ता संभालने के बाद से किम जोंग उन का पूरा ध्यान देश की सैन्य और परमाणु शक्ति को बढ़ाने पर रहा है। उत्तर कोरिया का परमाणु प्रसार करने के कारण अमेरिका के साथ टकराव भी रहा। लेकिन बाद में परमाणु प्रसार ना करने का वादा करते हुए उन्होंने ट्रंप के साथ दोस्ती भी की। लेकिन माना जा रहा है, कि इस समय जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने मे जुटी है, वही किम एक बार फिर अपने मंसूबों को अंजाम देने में जुट गए हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 17 साल: लेटेस्ट एपिसोड में दिखा चौंकाने वाला ट्विस्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले...

अब कहां हैं बालिका वधू के सितारे? कोई छोड़ चुका है इंडस्ट्री, तो किसी ने दुनिया ही छोड़ दी

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक शो ‘बालिका वधू’ न केवल एक धारावाहिक...

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप: अब सोशल मीडिया पर छलका दर्द

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने...

More like this

कैलेंडर का चक्र: 2025 और 1941 की समानता क्या मानी जाए संकेत या संयोग?

KKN गुरुग्राम डेस्क | दुनिया भर में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास संघर्ष के बीच, हाल ही...

टमाटर खाने से रोक क्यों रही है अमेरिकी सरकार?

KKN गुरुग्राम डेस्क | अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने देशभर के...

भारत-चीन तनाव 2025: सीमाओं पर शांति की उम्मीद या नई टकराव की आहट?

KKN ब्यूरो। 2 जून 2025। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद कोई नया...
Install App Google News WhatsApp